Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज प्रथम चरण कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला, 26 नवंबर 2025

राज्य शासन के निर्देशानुसार पश्चिम सामान्य वनमण्डल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के परिप्रेक्ष्य में राज्य जैव विविधता क्विज प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उमावि मण्डला में सम्पन्न किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा अपनी सहभागिता दर्ज कराई गई। क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में 75 दलों में से भारत ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।   कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री रानू राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकडे, एसडीओ श्री राम सूत्रकार, रेंजर सोनम जैन, श्री अजय तिवारी, सहायक संचालक श्री माखन सिंह सिन्द्राम, श्री लालसाय मसराम, नोडल अधिकारी श्री सत्यजीत सिंह पटैल, खण्ड प्रभारी श्री शैलेष तिवारी, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास, पर्यावरण विद श्री राजेश क्षत्री, श्री योगेश चौरसिया, श्री राकेश चौरसिया, अहते शाम नूर, श्री नर्मदा प्रसाद चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति रहे। मंच का संचालन अखिलेश उपाध्याय के द्वारा किया गया।

Related posts

*07 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया जेल कम्पाउंडर, जबलपुर लोकायुक्त की कार्यवाही

Reva India News

आत्मनिर्भर बनने के लिए दी गयी कम्प्यूटर एवं स्वरोजगार की जानकारी

Reva India News

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment