Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 1 दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

भारत सरकार खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 26 नवंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रसैयादौना मे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी.एम.ईजी.पी.) अंतर्गत 1 दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार राज्य कार्यालय भोपाल के सहायक निदेशक श्री अनिल तिलवानी,महाप्रबंधक जिला व्यापार एंव उद्योग केन्द्र मण्डला श्री एनके वास्कले , सहायक प्रबंधक डी.आई.सी. श्री प्रदीप जायसवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एस. के. डेकाटे , श्री एस.एल. वरकडे , पंडित प्रदीप तिवारी, श्रीमती पूनम चौरसिया के साथ संस्थान के छात्र छात्राएं एंव हितग्राही सम्मिलित हुए।

शिविर मे जी.एम.डी.आई.सी. एंव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी  द्वारा पी.एम.ई.जी.पी. योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार गुलक योजना से अवगत कराया गया। श्री अनिल तिलवानी सहायक निदेशक के वी आई सी भोपाल द्वारा नवयुवको को अपना स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related posts

मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना

Reva India News

जिला स्तरीय निरीक्षण समिति ने किया बालगृह का निरीक्षण बालगृह में निवासरत बच्चों के सर्वांगीण विकास और पुर्नवास के लिए दिए सुझाव  

Reva India News

बिछिया में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment