Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑनलाइन फीडिंग में जुटे बीएलओ और सुपरवाइजर, लक्ष्य साधने की दिशा में तेजी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के पालन में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के प्रयास तेज़ हैं। इसी क्रम में देर रात तक ऑनलाइन फीडिंग का कार्य लगातार जारी रहा, जिसमें बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि त्रुटिरहित, अद्यतन और सटीक मतदाता सूची उपलब्ध हो सके। उनके निर्देशों के अनुपालन में फील्ड और ऑनलाइन दोनों स्तरों पर अधिकारी पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे हैं।

बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और सुपरवाइजरों ने एसआईआर कार्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। न केवल दिन में बल्कि देर रात तक वे ऑनलाइन डेटा फीडिंग, दस्तावेज़ सत्यापन और सूचनाओं के अद्यतन में लगे हुए हैं। यह प्रयास उनकी असाधारण कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा पूर्ण समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ा जा रहा है। प्रशासन का विश्वास है कि इसी गति और सजगता के साथ जिले में एसआईआर का कार्य समय से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाएगा।

Related posts

बिछिया के 25 कुओं में किया क्लोरीनेशन मरीजों की पहचान कर वितरित की दवाईयां

Reva India News

*अब खुद के मकान में रहेगी सुमरती परते मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से संवाद*

Reva India News

सहकारिता उद्योग समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment