Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने घुघरी क्षेत्र का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम ढेंको और डोंगरमंडला में महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत माँ की बगिया कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के तहत चिन्हित हितग्राहियों के फील्ड पर पहुंचकर स्थल का जायजा लिया। साथ ही हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक सुझाव दिए।


सीईओ ने उपयंत्री एवं जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों से पौधों की दूरी सुनिश्चित हो, हितग्राहियों को अच्छी क्वालिटी के पौधों के विषय में जागरूक करें साथ ही उन्हें प्लांटेशन लैंड पर इंटरक्रॉपिंग के विषय में प्रशिक्षण दें। जिससे हितग्राहियों को अतिरिक्त फसल हो। इस दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

नगरपालिका मंडला में विकास और उन्नति के लिए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने नगरपालिका मंडला में 16 करोड़ 5 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

Reva India News

शहजाद कुरैशी एवं आसिम कुरैशी को 3 माह जबलपुर जेल भेजने के आदेश

Reva India News

कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में प्रवेश के लिए आवेदन 28 अप्रैल तक

Reva India News

Leave a Comment