Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर परिषद भुआ बिछिया में गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

मंडला, 26 मई 2026

शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद भुआ बिछिया क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 14 स्थित श्रीराम मंदिर के समीप एनीकट में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ गंगा की पूजा-अर्चना एवं गंगा आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई।

गंगा दशहरा पर्व हिन्दू संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं और समस्त जनजीवन को पावन किया था। इसी पावन अवसर पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जन-जन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Related posts

कलेक्टर ने किया प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन के शिक्षकों का सम्मान

Reva India News

गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों को परिणाममूलक बनाएं – हर्षिका सिंह शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक मंे कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

ईव्हीएम वेयरहाऊस को जल्द हेंडओवर कराएं – हर्षिका सिंह

Reva India News

Leave a Comment