Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में मैदानी अमले का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला, 01 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को मंडला जिले के कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर सभागार में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के पशुपालन विभाग के मैदानी अमले को उन्नत तकनीकी ज्ञान प्रदान करना और ग्रामीण पशुपालकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन विभाग मंडला एवं खंड स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में विकासखंड बिछिया, मोहगांव एवं मवई के सभी फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. सुमित पटेल, डॉ. अस्मिता तिवारी एवं डॉ. जया करोसिया द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह पहल पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव आदरणीय श्री उमाकांत राव की विशेष निर्देशानुसार आयोजित की गई।

अभियान का उद्देश्य- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण में राज्य में दूध उत्पादन को दोगुना करने, पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा छोटे-मध्यम पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन, नस्ल सुधार, पशु पोषण और स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी घर-घर जाकर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय टीमें आगामी दिनों में प्रत्येक गांव में जाकर सीधा संवाद, व्यक्तिगत संपर्क, प्रशिक्षण और व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

द्वितीय चरण में पशुओं के नस्ल सुधार एवं कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी, संतुलित पशु पोषण, मिनरल मिक्स, हरा चारा विस्तार, टीकाकरण, रोग रोकथाम और पशु-स्वास्थ्य जागरूकता, कम लागत में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीके, विभागीय योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित करना, पशुपालकों के समस्याओं का स्थानीय स्थल पर समाधान पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी। पहले चरण से प्राप्त फीडबैक के आधार पर इस चरण की रणनीति तैयार की गई है। जिला पंचायत, पशुपालन विभाग, विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं स्थानीय निकाय मिलकर अभियान की निरंतर समीक्षा करेंगे।

Related posts

20 जुलाई को आयोजित होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव

Reva India News

16 दिसम्बर के विशेष महाभियान में पात्र हितग्राही टीका लगाएँ कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 25 दिसम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment