Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को अवंतीबाई स्कूल के हॉल क्रमांक-2 में

मण्डला 20 मई 2022

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा-23, 25, एवं 129ड. मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 6 धारा 30 एवं 129ड. मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 6 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एतद द्वारा सर्व संबंधितों की जानकारी हेतु सूचित किया जाता है कि अध्यक्ष जनपद पंचायत, एवं सदस्य जिला पंचायत के पद हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़े वर्ग तथा इन सभी वर्गों में महिलाओं के लिये आरक्षण किया जाना है। आरक्षण से संबंधित सम्पूर्ण कार्यवाही 25 मई 2022 को 11 बजे पूर्वान्ह से रानी अवंती बाई कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हॉल क्रमांक-2 में सम्पादित की जायेगी।

Related posts

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर कलेक्टर ने दी नितिन चंद्रौल को बधाई

Reva India News

विश्व रेबीज दिवस पर निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण

Reva India News

*कान्हा टाइगर रिजर्व ने एक नर बाघ को जंगल में सफलतापूर्वक छोड़ा*

Reva India News

Leave a Comment