Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत सीईओ ने किया मोहगांव क्षेत्र का दौरा

मंडला, 4 दिसंबर 2025

जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने जनपद पंचायत मोहगांव में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, सीएम हेल्पलाइन आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साप्ताहिक लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री मीना ने ग्राम पंचायत मोहगांव माल में अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण, ग्राम पंचायत गिठार में यात्री प्रतीक्षालय, डगवेल रिचार्ज पिट, हितग्राही कपिलधारा रामलाल/नंकू, ग्राम पंचायत कुम्हर्रा में हितग्राही निर्मला, सुदेश की एक बगिया माँ के नाम योजना का निरीक्षण किया एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा ग्राम की कार्य योजना का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामवासियों से चर्चा, खेत तालाब एवं एक बगिया माँ के नाम का निरिक्षण करते हुए कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जनपद मोहगांव श्री कमल रंधावा, सहायक यंत्री मोहगांव श्री राहुल मंडरहा, एपीओ, एएओ मोहगांव, बीसी एनआरएलएम, आवास, एसबीएम, उपयंत्री, सरपंच, सचिव, जीआरएस, स्व सहायता समूह की दीदियां एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रोजेक्ट संकल्प की सफलता में प्राचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर श्री धोटे प्रत्येक सांदीपनि विद्यालय से कम से कम 2-2 विद्यार्थियों का आईटीआई और नीट में चयन सुनिश्चित करें

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 23 जून 2023

Reva India News

रोजगार शिविर आज

Reva India News

Leave a Comment