Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नजूल नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 20 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

मण्डला 23 जुलाई 2021

नजूल नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 20 अगस्त 2021 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नजूल स्थाई पट्टाधारी द्वारा आवश्यक दस्तावेज मय संधारण खसरा वर्ष 1965-66 से वर्तमान वर्ष 2020-21 तक, मूल पट्टा, पंजीयन विलेख, कंडिका फार्म एवं अन्य दस्तावेज लेकर कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा में पेश करने पर नवीकरण प्रकरण की कार्यवाही की जायेगी। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने की दशा में निश्चित अवधि में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रधान प्रतिलिपिकार शाखा जिला कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर संधारण खसरा एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जा सकते हैं, जिन्हें आवेदक द्वारा प्राप्त कर कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा मंडला में नवीनीकरण प्रकरणों में प्रस्तुत करेगा।

Related posts

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये स्वरोजगार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मंडला आगमन आज

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 नवंबर 2024

Reva India News

Leave a Comment