Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोनू उर्फ संदीप रावत एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मण्डला 20 जनवरी 2022

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा सोनू उर्फ संदीप रावत पिता राम प्रसाद रावत निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी राधाकृष्णन वार्ड थाना मंडला उम्र 38 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि  के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में सोनू उर्फ संदीप रावत जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

जनसंख्या स्थिरता माह का शुभांरभ

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया बाल विवाह रोकथाम कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Reva India News

2101.68 क्विंटल जप्तशुदा धान की खुली नीलामी 23 जुलाई को

Reva India News

Leave a Comment