Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर को लगाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस बैज वीर सैनिकों के सम्मान का संदेश

मंडला, 8 दिसंबर 2025

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मंडला के संयोजक श्री रज्जूलाल मरावी द्वारा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को झंडा दिवस का बैज लगाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर को देश की सेवा में समर्पित वीर सैनिकों और शहीदों के सम्मान तथा उनके कल्याण के लिए सहयोग का संदेश दिया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने झंडा दिवस पर सभी सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के साहस और त्याग को पूरा राष्ट्र सम्मान की दृष्टि से देखता है। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी अपील की कि वे सैनिक कल्याण कोष में योगदान देकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

बैज लगाए जाने के दौरान संयोजक श्री मरावी ने झंडा दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि यह दिवस हमें उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते।

विदित है कि सैनिक कल्याण कोष में दिया जाने वाला योगदान पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और विकलांग सैनिकों के जीवन-यापन, पुनर्वास एवं सहायता कार्यों में उपयोग किया जाता है। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा यह कार्यक्रम सैनिकों के प्रति सम्मान भाव जागृत करने और समाज में सहयोग की भावना बढ़ाने की दृष्टि से आयोजित किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन संवाद आयोजित

Reva India News

जनसत्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनें शिशु  भलावी 

Reva India News

सीताराम महिला आजीविका ग्राम संगठन की महिलाओं ने किया प्लास्टिक कचरा संग्रहण स्वच्छता ही सेवा अभियान में महिलाओं ने बताया स्‍वच्‍छता का महत्‍व

Reva India News

Leave a Comment