Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम देवरीदादर में किया गया बोरी बंधान ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

मंडला, 8 दिसंबर 2025

विकासखण्ड मवई जिला मंडला के सेक्टर क्रमांक 2 घुटास के अंतर्गत ग्राम देवरी दादर में 8 दिसंबर को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी तथा विकासखंड समन्वयक श्री सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में ग्राम देवरीदादर के गहीर नाले में नवांकुर संस्था जनजाति गौरव समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवरीदादर के द्वारा ग्रामीण एवं समिति सदस्यों के सहयोग से 50 बोरी से श्रमदान के द्वारा नाले पर बोरी बंधान कर पानी को रोका गया। जिसका उपयोग स्थानीय लोगों द्वारा तथा जानवरों के पीने एवं कृषि में सिंचाई हेतु होगा तथा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में जल को बचाने के लिए जन जागरूकता लाना तथा पानी का सही समय में रोककर उपयोग करना। श्रमदान को बढ़ावा देना भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। ग्रामीणों ने जल को बचाने की शपथ ली तथा छोटे-छोटे नालों में और बोरी बंधान कार्य करने का निर्णय लिया तथा जल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता का भी अभियान चलाए जाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री सुनील कुमार साहू, नवांकुर संस्था से श्री संतोष कुमार धुर्वे, पंच श्री धनीराम धुर्वे, श्री दरबारी मरावी, श्री रामकरण मरावी, श्री धनसिंह मरावी, श्री चिरौंजी लाल धुर्वे, बीएसडब्ल्यू छात्र गीता यादव, श्री शिवकुमार धुर्वे, श्री ठाकुर राम, श्री धर्मसिंह पट्टा, श्रीमती सविता बाई आदि का सहयोग रहा।

Related posts

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

कन्या हाई स्कूल मवई में छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति रैली

Reva India News

मटियारी बांध के जलद्वार किसी भी समय खोले जा सकते हैं निचले सतह पर निवासरत ग्रामवासियों से अपनी अस्थाई एवं चल सम्पत्ति को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील

Reva India News

Leave a Comment