Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम बस में जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान कार्यक्रम संपन्न ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का दिया संदेश जल संचय अभियान के तहत कुन्हा नाला में किया गया बोरी बंधान कार्यक्रम आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल बचाने की पहल

मंडला, 15 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा जन अभियान परिषद, मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड निवास की ग्राम पंचायत हिरनाछपर के ग्राम बसगढ़ी में जल संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए बोरी बंधान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम बसगढ़ी स्थित कुन्हा नाला पर आयोजित किया गया, जहाँ वर्षा जल के संरक्षण एवं भू-जल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से बोरी बंधान का कार्य किया गया।

यह आयोजन जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक श्री सूरज वर्मन के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था आदिवासी जन कल्याण विकास संस्थान, निवास के तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान बोरी बंधान के साथ-साथ नाला की सफाई एवं ग्राम स्वच्छता अभियान भी संचालित किया गया, जिससे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने जल संचय एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया, ताकि ग्राम हिरनाछपर को जल-समृद्ध, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके।

Related posts

सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक आयोजित बाल कल्याण समिति ने 33 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किया है सपोर्ट पर्सन

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान: न्यून प्रगति पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. यूएस तिवारी को एससीएन जारी

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 11 को

Reva India News

Leave a Comment