Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फसल बीमा योजना: रबी फसलों के बीमा पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

मंडला, 16 दिसंबर 2025

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों के लिए बीमा पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। रबी 2025-26 में फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 है। इच्छुक कृषक भाई उक्त तिथि के पूर्व अपने पटवारी हल्का का अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते हैं। रबी मौसम में सभी अनाज, दलहन, तिलहन फसलों के लिए बीमित राशि की मात्रा अधिकतम 1.5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक भाईयों द्वारा देय है। शेष प्रीमियम राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

योजना के प्रावधान में अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और काश्तदारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा कवरेज प्राप्त करने हेतु पात्र हैं। योजना सभी कृषकों के लिए स्वैच्छिक की गई है। अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जावेगा। अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की समस्त सहकारी समितियों प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित कॉन सर्विस सेन्टर, जिले के समस्त बैंक, क्रोप इंश्योरेंस ऐप, फसल बीमा पोर्टल (www.pmfby.gov.in), एआईसी प्रतिनिधि/पीओएसपी बीमा एजेंट एवं उर्वरक नगद विक्रय केन्द्र के माध्यम से तथा स्वयं कृषक फसल बीमा पोर्टल पर जाकर पंजीयन 31 दिसम्बर 2025 तक करवा सकते हैं।

पंजीयन करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज में भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति, पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति, बुआई प्रमाण पत्र की प्रति (कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच/सचिव द्वारा सत्यापित) एवं मोबाईल नंबर का होना अनिवार्य है। केसीसी ऋणी कृषक गत वर्ष से अपनी फसल परिवर्तन की सूचना 29 दिसंबर तक बैंक को दे सकता है अधिक जानकारी के लिये कृषि रक्षक पोर्टल/हेल्पलाईन 14447 तथा उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मण्डला में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए 31 मार्च तक कराए जा सकेंगे कृषक पंजीयन सहकारी केन्द्र, अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर और एमपी ऑनलाईन के माध्यम से किए जा रहे रजिस्ट्रेशन

Reva India News

म.प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न आयोग सचिव श्री सिंह ने जानी कर्मचारियों की समस्याएँ

Reva India News

4 से 9 जनवरी तक नाम दर्ज, हटाने तथा संशोधन के फार्म भरे जा सकते हैं

Reva India News

Leave a Comment