Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवीन मतदाताओं को जोड़ने की पहल डिग्री कॉलेज निवारी एवं आईटीआई नैनपुर में 18+ विद्यार्थियों से भरवाए गए फॉर्म-6

मंडला, 16 दिसंबर 2025

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं को मतदान के अधिकार से जोड़ने के उद्देश्य से डिग्री कॉलेज निवारी एवं आईटीआई नैनपुर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु फॉर्म वितरित किए गए तथा मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाए गए।

इस दौरान विद्यार्थियों को मतदाता बनने के महत्व की जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना उनका संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ कर्तव्य भी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन किया।

Related posts

नेशनल लोक अदालत सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में पहुंचे 89 आवेदक

Reva India News

जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र में स्वीकृत पदों के लिए अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

Leave a Comment