Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 17 दिसंबर 2025

शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी स्नातक महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. शरद नारायण खरे के संरक्षण एवं डॉ. अंजली पंड्या के संयोजन-संचालन में पात्र छात्राओं से फार्म भरवाकर उनके नाम न केवल मतदाता सूची में दर्ज कराये जा रहे हैं, बल्कि उन्हें सुनिश्चित रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरुक भी किया जा रहा है। कार्यशालाओं व कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें नैतिक मतदान की भावना से परिपूर्ण भी किया जा रहा है। इसी श्रंखला में मतदाता जागरुकता का संदेश देने वाली रंगोली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उनकी कलात्मकता व उसमें सन्निहित चेतना उत्कृष्टता से परिपूर्ण रही।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. शरद नारायण खरे ने स्टाफ व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह पात्र होने के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं और नैतिक मतदान कर भारत के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने मताधिकार का वरदान की संज्ञा दी। डॉ. अंजली पंड्या ने भी निष्पक्ष व नैतिक मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related posts

विद्यार्थियों ने बनाई मनमोहक स्वीप रंगोली मानव श्रृंखला बनाकर दिया नैतिक मतदान का संदेश

Reva India News

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Reva India News

*वक्त हैं बचा लो वरना और सिमट जाएगी मां नर्मदा* शिव दोहरे मंडला

Reva India News

Leave a Comment