Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

100 दिवसीय अभियान: विद्यालय पौड़ीलिंगा एवं मोहगांव में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 17 दिसंबर 2025

नर्मदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौड़ीलिंगा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव में भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जनजागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर श्रीमती साक्षी पटवा एवं विधिक केसर्वकर श्रीमती प्रभा पांडेय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं छात्र/छात्राओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचावों के लिए आंतरिक परिवाद समिति बनाना और शी-बॉक्स पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट करना बताया गया। किसी भी प्रकार से 18 वर्ष से कम उम्र बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट से बचाव, शिक्षकों और छात्रों को लैंगिक समानता की अवधारणा, सहमति के महत्व, अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श, स्वास्थ्य संबंधों और महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा, बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 181, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाईन नं. 1098, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एवं डायल 100 के उपयोग के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्रीमती आरती वरकडे उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 जून 2023

Reva India News

शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पेयजल स्त्रोतों में किया क्लोरिनेशन

Reva India News

प्लेसमेंट ड्राईव में 83 का हुआ चयन, 39 को ऑफर लेटर वितरित

Reva India News

Leave a Comment