Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में मंडला पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तीन दिवसीय ध्यान शिविर का शुभारंभ

मंडला, 20 दिसंबर 2025

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के विशेष प्रयास से हार्टफुलनेस संस्था एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन, मंडला में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा ने कहा कि ध्यान शिविर के महत्व, ध्यान से मानसिक शांति, कार्य के प्रति एकाग्रता एवं तनावमुक्त जीवन शैली विकसित होती है, जो पुलिस जैसे चुनौतीपूर्ण दायित्वों के निर्वहन में अत्यंत सहायक है। इस अवसर पर डीएसपी (महिला सुरक्षा) श्री सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील नागवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ध्यान शिविर में प्रशिक्षक श्री देवेंद्र राजपूत एवं श्री अनिल धुर्वे द्वारा ध्यान, आत्मचिंतन एवं मानसिक संतुलन से संबंधित अभ्यास कराए जा रहे हैं। तीन दिवसीय ध्यान शिविर का समापन 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड, मंडला में किया जाएगा।

Related posts

बस स्टेण्ड मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

उपचार की व्यवस्था देखने जिला चिकित्सालय पहुँचे प्रभारी कलेक्टर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 6 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment