Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस अधीक्षक ने मध्य रात्रि में किया औचक निरीक्षण

मंडला, 22 दिसंबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस की नाइट ड्यूटी की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यरात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सीसीटीवी रूम का अवलोकन कर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, रिस्पॉन्स टाइम एवं ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की सतर्कता की समीक्षा की। साथ ही हॉस्पिटल चौकी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, रजिस्टर संधारण एवं नाइट ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। इसके पश्चात थाना कोतवाली का निरीक्षण कर रात्रिकालीन गश्त, ड्यूटी प्वाइंट्स, लंबित कार्य एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। शहर भ्रमण के दौरान बस स्टैंड स्थित बस स्टैंड चौकी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल पर उपस्थित राहगीरों एवं यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं सुरक्षा संबंधी फीडबैक प्राप्त किया।

Related posts

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 108 आवेदन

Reva India News

पूजन घाट में की गई नर्मदा सेवा

Reva India News

7 से 13 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह

Reva India News

Leave a Comment