Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धान उपार्जन के साथ परिवहन की गति बढ़ाएं – कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा की बैठक में की गई सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य विषयों की समीक्षा

मंडला, 23 दिसंबर 2025

जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में कहा कि खरीफ फसल की उपार्जन के तीन सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों की फसल उपार्जन केन्द्र तक नहीं पहुंची हैं। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपार्जन के साथ-साथ परिवहन की गति बढ़ाएं। आवश्यक होने पर अतिरिक्त ट्रक लगाएं, किसी भी समिति या उपार्जन केन्द्र में स्टॉक न रखें। इसे 95 प्रतिशत तक मेंण्टेन करें। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी से कहा कि ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर अतिरिक्त ट्रकों को परिवहन कार्य के लिए उपलब्ध कराने में संबंधित विभागों का सहयोग करें।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि अधिक शिकायत संख्या वाले विभाग दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करें और प्रतिदिन फॉलोअप लेकर अभी से लीड लें। उन्होंने नवंबर माह की रैंकिंग में सी तथा डी श्रेणी में रहे विभागों के जिलाधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश दिए।

समाधान ऑनलाइन के लंबित 48 प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह कमिश्नर वीसी का महत्वपूर्ण विषय है। सभी संबंधित समाधान के प्रकरणों को शुक्रवार तक निराकृत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रदेश शासन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभागीय प्रस्तुतिकरण तैयार करने, प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण, वन ग्रामों को राजस्व ग्राम के डी-नोटिफिकेशन, विधायक निवास पर वीसी कक्ष निर्माण, जिला सलाहकार समिति की बैठक, 20 जनवरी को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेला सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारी योजना भवन में उपस्थित रहे। समस्त सीईओ जनपद पंचायत, सभी बीएमओ तथा सीएमओ, नगर पालिका परिषद वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये बैठक में शामिल हुए।

Related posts

म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ ने साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

Reva India News

तीसरे दिन नामांकन की स्थिति रही निरंक  

Reva India News

जिले में अब तक 588.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment