Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मण्डला के लिए प्रतिभा चयन 24 दिसम्बर को

मंडला, 23 दिसंबर 2025

तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मण्डला के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम 24 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से 2 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में मण्डला जिले के 9 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु के बालक-बालिका सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिभा चयन कार्यक्रम इण्डोर स्टेडियम मण्डला में आयोजित किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट, स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इन टेस्टों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। फिडर सेंटर में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और उपकरण के साथ-साथ कॉम्पिटिशन एक्सपोजर किट आदि की सुविधा निःशुल्क दी जायेगी।

चयन के लिए आवश्यक दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड की प्रति, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी प्रशिक्षक श्री जसवंत अहिरवार से मोबाईल नम्बर 9584252203 पर और जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

*69वीं स्कूल नेशनल गेम्स दिल्ली में खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत।*

Reva India News

हितग्राही मूलक योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत अटेंड हो – कलेक्टर समय-सीमा बैठक: जल गंगा अभियान, अनुकंपा नियुक्ति और पीडीएस पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

Reva India News

एसडीएम ने किया केन्द्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment