Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला, 24 दिसंबर 2025

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2026 विद्यालयों में बेहतर परीक्षा परिणाम लाये जाने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन डाइट मण्डला में किया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.एस. मीना ने उपस्थित प्राचार्यों को निर्देशित किया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम को दृष्टिगत रखते हुये अधिकाधिक टेस्ट के माध्यम से परीक्षण करते हुये अभ्यास कराया जाकर समय का ध्यान रखा जावे।

विद्यार्थियों को सतत परीक्षा का अभ्यास कराया जाए, प्रीबोर्ड परीक्षा एवं वार्षिक परीक्षा के पूर्व शीतकालीन अवकाश में विद्यार्थियों से विगत तीन वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराया जावे। टॉपर बच्चों की उत्तर पुस्तिका माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध है जिसका समस्त परीक्षार्थियों को अवलोकन कराया जावे। परीक्षार्थियों का तनाव कम करने के लिये परीक्षार्थियों को सुझाव देने के निर्देशों का पालन किया जावे। विद्यालय में परीक्षार्थियों की उपस्थिति भी देखी जावे ताकि कोई भी पात्र परीक्षार्थी प्रीबोर्ड परीक्षा देने से वंचित न होने पाये।

प्रीबोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर ही परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करायी जाए। छात्र के कौन से विषय का पार्ट कमजोर है अथवा छात्र किस विषय में अधिक कमजोर है। इस पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाए। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकडे, एसी श्रीमती वंदना गुप्ता, एडी श्री माखन सिंह सिन्द्राम, श्री लालसाय मसराम, श्री रंजीत गुप्ता, डीपीसी श्री कुलदीप कटहल, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास, समन्वयक संस्था के प्राचार्य श्री श्रवण कुमार जाटव, श्री अंकुश चौरसिया, मोहम्मद इकबाल खान, श्री सुमित कछवाहा आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सूर्यकुण्ड धाम में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव .हजारो की संख्या में उमड़े भक्त

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 11 को

Reva India News

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने परखी अस्पताल की व्यवस्थाएँ

Reva India News

Leave a Comment