Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आध्यात्मिक उत्सव में जाएगे मण्डला से श्रद्धालु

मण्डला। मध्यप्रदेश का पावन तीर्थस्थल हरे माधव धाम माधव नगर एक बार फिर आध्यात्मिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। 9 से 10 अक्टूबर को यहां आयोजित होने वाला हरे माधव वर्सी पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन कहलाता है। इस पावन पर्व में देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर सतगुरु साहिबान का पावन रूहानी दर्शन कर आत्मिक शान्ति का अनुभव करेंगे। यह पावन पर्व सतगुरु बाबा माधवशाह एवं सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब की पावन स्मृति को समर्पित है। वर्सी पर्व प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु परम श्रद्धेय जीवनमुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के सानिध्य में इस पावन पर्व रूहानी महोत्सव का लाभ उठाएंगे। वास्तव में वर्सी पर्व केवल भक्ति का अवसर नहीं बल्कि आत्मा के भीतर जागरण का संदेश है। यहां वर्सी पर्व आने वाले श्रद्धालु सेवा सत्संग सिमरन-ध्यान और भजन-बन्दगी में लीन होकर अपने जीवन को पवित्र और निर्मल बनाने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। जैसे तपकर सोना कुंदन बनता है वैसे ही इस पर्व की साधना आत्मा को निखार देती है। श्रद्धालु सतगुरु की असीम कृपा प्रेम और रहमतों का अनुभव कर आत्मिक तृप्ति पाते हैं। कटनी का माधव नगर इस दौरान भजन-बंदगी की स्वर लहरियों सतगुरु वचनों की वाणी और नूर भरे दर्शन से गूंज उठेगा। निश्चित ही यह वर्सी पर्व हर श्रद्धालु के लिए एक अमूल्य सुअवसर होगा आत्मा को भीतर से छू जाने वाला जीवन को नई आध्यात्मिक दिशा देने वाला आप भी इस पावन वर्सी पर्व  का हिस्सा बनकर रूहानी आनन्द और आध्यात्मिक ऊँचाइयों का अनुभव कर सकते हैं।

Related posts

प्रतिमाह शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण करें – सोमेश मिश्रा उचित मूल्य दुकान धनगाँव में दिये निर्देश

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की मतदान केंद्रों की रात्रि चौपाल का निरीक्षण

Reva India News

पंचचौकी महा आरती ट्रस्ट में पूर्णकालिक आजीवन सदस्य बने श्री रामगोपाल

Reva India News

Leave a Comment