Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मण्डला के वार्ड क्रमांक-08 के निर्वाचन क्षेत्र में 29 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मंडला, 26 दिसंबर 2025

म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के 24 दिसम्बर 2025 में परिशिष्ट-एक एवं परिशिष्ट-दो के अनुसार नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के लिए मतदान 29 दिसंबर, दिन सोमवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन केवल संबंधित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के लिये परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881, की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।

मण्डला जिले में नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के दौरान मतदान के लिये 29 दिसंबर को नगरपालिका मण्डला के वार्ड क्रमांक-08 के निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थापित दुकानों, फैक्ट्रियों, शासकीय कार्यालय आदि में नियोजित कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 25 अगस्त 2024

Reva India News

मंडला जिले के सभी नौ ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम जारी सुकन्या समृद्धि योजना सहित बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी  

Reva India News

गुरूवार को सर्व सनातनी समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment