Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आमजन का कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य – मंत्री श्रीमती उईके सुशासन सप्ताह-2025: ग्राम झिरिया में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ शिविर आमजनों को दी गयी शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी

मंडला, 26 दिसंबर 2025

सुशासन सप्ताह-2025 के अंतर्गत गुरुवार को मंडला जिले के ग्राम झिरिया में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके शामिल हुई। यहाँ उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार सुशासन के लिए कार्य कर रही है। आमजन का कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचे और हर पात्र परिवार शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो यही हमारी सरकार का ध्येय है।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि आज चाहे शिक्षा की बात हो, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम हो, महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की बात हो हर क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों का नियमित विद्यालय जाना, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच तथा पोषण आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

शिविर में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। सीईओ श्री मीना ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन सप्ताह का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर कई समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने लालपुर में जल संवर्धन पर केंद्रित हुई पानी चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

11 फरवरी से बच्चों के सभी प्रकार के टीकाकरण के लिए होगा वृहद अभियान प्रारंभ – हर्षिका सिंह

Reva India News

Temple trust begins work to shift Ram idol from tent, its abode for 30 years

Admin

Leave a Comment