Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में दिव्यांग को तत्काल मिली व्हीलचेयर

मंडला, 30 दिसंबर 2025

राज्य शासन गरीब, वंचित, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनसुनवाई के माध्यम से आवेदकों द्वारा बताई जा रही समस्या के जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में आते ही उन समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे गाजीपुर निवासी श्रीमती माया बाई डोंगरे ने जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन देते हुए व्हीलचेयर की मांग की। श्रीमती माया बाई ने बताया कि मेरी पुत्री कुमकुम डोंगरे उम्र 20 वर्ष की हैं जो पूर्णतः विकलांग है। मेरी बेटी को बिठाने-उठाने और चलने-फिरने में बहुत परेशानी होती है।

जिस पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग व जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर मौके पर ही दिव्यांग कुमकुम के पिता श्री विनोद डोंगरे और माता श्रीमती माया बाई डोंगरे को व्हीलचेयर प्रदान करने के निर्देश दिए। माता-पिता ने व्हीलचेयर पाकर कहते हैं कि समस्या का मौके पर ही निराकरण हो जाने से हम बहुत खुश हैं और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।

Related posts

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं – मंत्री सम्पतिया उइके जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने व वन समितियों की भूमिका बढ़ाने पर जोर

Reva India News

कोरोना से बचाव का जागरूकता उत्सव चयनित छात्रों को मिलेगा हस्ताक्षर युक्त ई-प्रशस्ति पत्र

Reva India News

30 जून से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment