*19 प्रकरणों में 150 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जप्त*
मंडला। जिले में *अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में विशेष अभियान* चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 08 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की गई। *कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार कुल 4,045 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। साथ ही कुल 19 प्रकरण पंजीबद्ध कर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जप्त की गई।*
*महाराजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 3,850 किलोग्राम लाहन नष्ट*
थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम मड़ईजर क्षेत्र में नालों के किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर *05 अवैध शराब निर्माण अड्डों की जांच की गई। यहां शराब निर्माण के लिए उपयोग किए जा रहे 385 प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 3,850 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा उक्त लाहन को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त कच्ची शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे बर्तन, चूल्हे एवं अन्य सामग्री को भी मौके पर नष्ट किया गया।* नष्ट किए गए महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख है।
*कोतवाली, बीजाडांडी एवं हिरदेनगर पुलिस की कार्रवाई–*
*थाना कोतवाली* पुलिस द्वारा बड़ी खैरी, गोंझी एवं बड़ी गोंझी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए *08 प्रकरणों में 89 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹10,900, जप्त की गई।*
*थाना बीजाडांडी* पुलिस द्वारा ग्राम चौरई, पौड़ी रैयत एवं बीजाडांडी में कार्रवाई करते हुए *कच्ची महुआ शराब के 04 प्रकरणों में 36 लीटर तथा देशी-अंग्रेजी शराब के 03 प्रकरणों में 75 पाव शराब जप्त की गई। साथ ही लगभग 135 किलोग्राम महुआ* लाहन बरामद कर नियमानुसार नष्ट किया गया।
*चौकी हिरदेनगर* पुलिस द्वारा कॉलोनी मोहल्ला रामनगर एवं चौगान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 04 प्रकरणों में 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹3,750, जप्त की गई। साथ ही पंच साक्षियों की उपस्थिति में 60 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया गया।
इस प्रकार महाराजपुर, कोतवाली, बीजाडांडी एवं हिरदेनगर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में कुल 4,045 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। वहीं कोतवाली, बीजाडांडी एवं हिरदेनगर की कार्रवाई में कुल 19 प्रकरण दर्ज कर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
*पुलिस टीम*
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री शफीक खान,थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक श्रीमती अनीता कुड़ापे, , चौकी प्रभारी हिरदेनगर उप निरीक्षक हरछठ ठाकुर, उप निरीक्षक नागेन्द्र पटेल, उप निरीक्षक रूपराम झारिया, उप निरीक्षक मुरारी धुर्वे एवं उप निरीक्षक राजकुमार झरिया सहित संबंधित पुलिस टीम
