Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं ने सीखा सब्जी की खेती और नर्सरी प्रबंधन

मंडला, 4 जनवरी 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (सेंट आर सेटी) मंडला द्वारा जिला आजीविका मिशन के तहत ग्राम पलेहरा ब्लॉक मोहगांव में 12 दिवसीय सब्जी की खेती और नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित समापन कार्यक्रम में ब्लॉक मैनेजर श्री मुकेश नंदा, श्री नीरज द्विवेदी, निदेशक श्री राजेश कुमार राय, के.के. अवस्थी, श्री यश मोहन उसराठे, श्री अमित यादव उपस्थित रहे।

निदेशक श्री राजेश कुमार राय ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इस तरह के प्रशिक्षण उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर प्रदान करते हैं। सब्जी की खेती और नर्सरी प्रबंधन जैसे कार्य महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का सशक्त माध्यम देते हैं। आरसेटी मंडला द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

Related posts

बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं त्वरित प्रबंधन करने 19 जुलाई से 18 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

बीजाडांडी में 26 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जनवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment