Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया महाराजपुर मुख्य सड़क का निरीक्षण

मंडला, 4 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महाराजपुर की मुख्य सड़क का अवलोकन किया। यहाँ उन्होंने सड़क निर्माण के साथ-साथ साइड फिलिंग और प्योर ब्लॉक लगाने के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामाग्री को सड़क से हटाना सुनिश्चित कराएं। प्योर ब्लॉक लगाने के साथ ही बालू की फिलिंग कराएं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम मण्डला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि सड़क किनारे लगाए जा रहे प्योर ब्लॉक पद यात्रियों के लिए हैं, इन पर किसी तरह की दुकानें न लगने पाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री सचिन जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

मंडला में रोजगार का ऐतिहासिक मेला 3500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका 45 कंपनियाँ करेंगी सीधी भर्ती कलेक्टर के संकल्प से युद्धस्तर पर तैयारियाँ तेज मॉक इंटरव्यू से निखर रही युवा प्रतिभा

Reva India News

सांदीपनि विद्यालय में गरिमामय गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा: मेधावी विधार्थियों और शिक्षकों का सम्मान शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: प्रभारी मंत्री जायसवाल ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र सांदीपनि विद्यालय में नृत्य प्रस्तुति पर मंत्रियों ने 11-11 हजार का पुरस्कार किया घोषित

Reva India News

सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क का उपयोग अवश्य करायें – श्री बिसाहूलाल सिंह खाद्य मंत्री ने कलेक्टर को किया निर्देशित

Reva India News

Leave a Comment