Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय पर करने के दिए निर्देश

मंडला, 5 जनवरी 2026

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा सहित समस्त एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह, परेड, ध्वजारोहण, झांकी, विशिष्ट अतिथियांे के मंच पर बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं निर्बाध रूप से संपन्न होना चाहिए। समस्त शासकीय भवनों एवं कार्यालयों में रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन भी किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा परेड, वीआईपी मूवमेंट एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्झरिणी महोत्सव को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। आयोजन स्थल की तैयारी, सांस्कृतिक व लोककलाओं की प्रस्तुति, स्वच्छता, सुरक्षा एवं जनसुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारत पर्व पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

गणतंत्र दिवस की संध्या पर हर वर्ष की भांति ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और गणतंत्र दिवस समारोह जिले में उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया जाए।

Related posts

एसडीएम चुनाव-प्रचार के लिए वाहन अनुमति प्रदान करने अधिकृत

Reva India News

जागरूकता सत्र में महिलाओं को मिली योजनाओं और हेल्पलाइन की जानकारी

Reva India News

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment