Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला गॉट टैलेंट के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

मंडला, 6 जनवरी 2026

जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “मंडला गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो विधा गायन एवं नृत्य में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। गायन प्रतियोगिता में एकल प्रस्तुति केरोके के माध्यम से होगी, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं समूह नृत्य (अधिकतम 8 सदस्य) की श्रेणियां शामिल रहेंगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जो ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से जमा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन अथवा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रतिभागी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, मंडला में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8966821052 एवं 8319463567 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

चिटफंड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों पर तत्काल शिकायत करें – कलेक्टर  

Reva India News

कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बैठक संपन्न

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 मई 2023

Reva India News

Leave a Comment