Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

मंडला, 8 जनवरी 2026

रानी अवंती बाई विद्यालय परिसर में 8 जनवरी को विकासखंड स्तरीय इस प्रदर्शनी में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित नवाचारपूर्ण मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए।

जिला परियोजना समन्वयक कुलदीप कटहल, एपीसी शेषमणि गौतम, संकुल प्राचार्य जयलक्ष्मी सोनी, बीआरसी अनादि वर्मा ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की सराहना की गई।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, गणितीय एवं तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सामाजिक विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संतुलन, गणितीय अवधारणाओं के प्रयोग एवं सामाजिक समस्याओं पर आधारित प्रस्तुतियों के साथ-साथ प्रश्न मंच, पर्यावरण गीत एवं लघु नाटिका के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा विषयवार मूल्यांकन किया गया, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित किए जाएंगे। इस अवसर पर बीएसी उदयकांत अवस्थी, संतोष झरिया, रामसागर पटेल, प्रेम हरदहा, जनशिक्षकगण, शिक्षक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सफल बनाने पर चर्चा

Reva India News

मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Reva India News

जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री श्रीमती उइके ग्राम पंचायत भालीवाड़ा में आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में हुई शामिल गांव तक पहुंच मार्ग के लिए विधायक निधि से 18 लाख रुपये देने की घोषणा की

Reva India News

Leave a Comment