Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कॉलेज चलो अभियान

मंडला, 8 जनवरी 2026

म.प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे कॉलेज चलो अभियान 2026-27 के अंतर्गत 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक विभिन्न विद्यालयों में जाकर कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माँगा, सी.एम.राईज (संदीपनि) विद्यालय अंजनिया, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरई एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर में महाविद्यालय के प्राध्यापक दल ने भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के. हरदहा ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से अवगत कराया। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम संरचना एवं भविष्य की शैक्षणिक संभावनाओं की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी (रेड रिबन क्लब) कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एस.के. लिल्हारे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पंजीयन और इनके भविष्य में होने वाले महत्व पर विस्तृत चर्चा छात्र/छात्रों से की गई। डॉ. विजय मौर्य द्वारा शासन से संबंधित/संचालित गांव की बेटी, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना तथा एससी/एसटी, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, संबल, आवास एवं अन्य प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. घनश्याम झारिया द्वारा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, व्यक्तित्व विकास से सम्बंधित जानकारी प्रदान किया गया एवं साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। विभिन्न प्राध्यापकों के द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

स्वच्छ प्रतिष्ठान प्रतियोगिता संपन्न  

Reva India News

एसडीएम ने किया प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

Reva India News

कान्हा टाइगर रिजर्व में उपचाराधीन मादा बाघ की मृत्यु; NTCA की SOP के तहत हुआ शव परीक्षण एवं शवदाह

Reva India News

Leave a Comment