Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय विद्यालय नैनपुर का भवन हस्तांतरण संपन्न मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के प्रयासों से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना

मंडला, 11 जनवरी 2026

नगर नैनपुर के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में केंद्रीय विद्यालय नैनपुर के भवन हस्तांतरण का कार्यक्रम रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को नैनपुर और आसपास के ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे समग्र विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती उइके ने बताया कि जब तक स्थायी भवन पूरी तरह संचालित नहीं हो जाता, तब तक केंद्रीय विद्यालय अस्थायी रूप से नवीन कन्या विद्यालय भवन में संचालित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय के संचालन के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

अपने उद्बोधन में मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर संसाधनों या राशि की कमी आती है, तो उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 1 अप्रैल से केंद्रीय विद्यालय नैनपुर विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएगा तथा प्राचार्य से लेकर शिक्षकों और अन्य स्टाफ की सभी रिक्तियाँ शीघ्र भर दी जाएंगी। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के सहयोग और योगदान की सराहना की और कहा कि उनके समन्वित प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान क्षेत्र को मिल सका है।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2021 को, जब श्रीमती संपतिया उइके राज्यसभा सदस्य थीं, तब उन्होंने नैनपुर में केंद्रीय विद्यालय की घोषणा की थी। इसके बाद निरंतर प्रयासों और समन्वय के परिणामस्वरूप यह विद्यालय अब मूर्त रूप ले सका है। नैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत समनापुर में विद्यालय भवन को स्वीकृति प्रदान की गई है, जहाँ तीन वर्षों की प्रक्रिया के बाद अब इसका स्थायी संचालन प्रारंभ होने जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी सहित अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर, विद्यालय प्राचार्य सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही।

Related posts

निर्वाचन परिवहन व्यवस्था के लिए आरटीओ श्री गुप्ता नोडल

Reva India News

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज कक्षा 12 में अध्ययनरत और बारहवी उत्तीर्ण हो सकते हैं शामिल

Reva India News

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की कार्यवाही के लिए समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 17 दिसंबर से

Reva India News

Leave a Comment