Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मकर संक्रांति पर्व की तैयारियाँ पूर्ण संगम घाट पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड ने बंधवाया फ्लोटिंग बॉल

मंडला, 13 जनवरी 2026

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर संगम घाट में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में होमगार्ड विभाग द्वारा संगम घाट पर फ्लोटिंग बॉल बंधवाया गया, ताकि जल क्षेत्र में आवागमन नियंत्रित रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके।

होमगार्ड अमले द्वारा घाट क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से स्नान एवं पूजा-अर्चना कर सकें। फ्लोटिंग बॉल के माध्यम से नदी के संवेदनशील हिस्सों को चिन्हित कर सुरक्षित सीमा निर्धारित की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे संगम घाट पर स्नान करते समय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, निर्धारित सीमा में ही रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में मौके पर तैनात होमगार्ड/सुरक्षा कर्मियों से सहयोग लें।

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 10 नवम्बर को

Reva India News

संचालित गौशालाओं को आर्थिक सहायता राशि का वितरण

Reva India News

एक कदम मानव सेवा की ओर– मानव सेवा की कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ अशोक मर्सकोले-

Reva India News

Leave a Comment