Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों के आदर्श हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मंत्री श्रीमती उईके ने किया इनडोर स्टेडियम में नवीन कुश्ती मैट का शुभारंभ  

मंडला 29 अगस्त 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इनडोर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह और नवीन कुश्ती मैट का उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने नवीन कुश्ती मैट का फीता कटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री रानू राजपूत, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सहायक कलेक्टर श्री आकिप खान, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न क्लबों से जुड़े खिलाड़ी व प्रशिक्षक, जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री उईके ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी है। विपरीत परिस्थितियों में भी उत्कृष्टता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन के लिए कुश्ती संघ सहित विभिन्न खेल संघों के कार्यों की सराहना की। खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा दिए जा रहे खेल प्रशिक्षण को सराहा। कुश्ती से जुड़े पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन के लिए जिला कुश्ती संघ को साधुवाद किया। उन्होंने जिले में खेल से जुड़े अधोसंरचना का विकास करने की बात कही। इस दौरान मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में श्री विकास खड़ारकर जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी द्वारा खेल गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पहले  मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की गई और मेजर ध्यानचंद एवं राज्य खेल अकादमी से संबंधित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों के द्वारा कुश्ती कराते वूशु का प्रदर्शन किया गया। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षकों को मंत्री श्रीमती उइके ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया। डीएसओ द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।

Related posts

ग्राम पंचायत कूड़ामैली में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Reva India News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु बैठक 13 सितंबर को होगी

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

Leave a Comment