Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मछली पालन के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी

मंडला, 17 जनवरी 2026

जनपद पंचायत नारायणगंज क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्वारा जलाशय एवं मुकासकला जलाशय को मत्स्य पालन एवं मत्स्याखेट के लिए औसत जलक्षेत्र 12.940 हेक्टेयर को 2 हजार 588 रूपए वार्षिक पट्टा एवं 16.24 हेक्टेयर को 3 हजार 248 रूपए वार्षिक पट्टा राशि 10 वर्षीय पट्टे पर दिया जाना है। स्थानीय मछुआ सहकारी समितियों, मछुआ स्व सहायता समूहों, समूहों, व्यक्तिगत से निर्धारित 15 दिवस की समयावधि में आवेदन पत्र अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय जनपद पंचायत नारायणगंज में आमंत्रित किए गए हैं।

मछली पालन नीति 2008 एवं शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित निर्देश के अनुसार जलाशय आवंटन के लिए प्राथमिकताक्रम निर्धारित की जायेगी। स्थानीय पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति में वंशानुगत मछुआ, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, सामान्य जाति तथा स्थानीय स्व सहायता समूह/समूह में वंशानुगत मछुआ, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, सामान्य जाति, व्यक्तिगत में वंशानुगत मछुआ, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, सामान्य जाति हैं।

पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति अपने आवेदन पत्र के साथ समिति का पंजीयन प्रमाण पत्र, कार्यक्षेत्र संबंधी प्रमाण पत्र, समिति का प्रस्ताव, सदस्यता सूची, विगत 2 वर्षों की आडिट रिपोर्ट संलग्न करें।

स्व सहायता समूह, समूह अपने आवेदन पत्र के साथ समूह का मछली पालन के निमित गठित होने का प्रमाण पत्र, सदस्यों की सूची व आधार कार्ड, परिचय पत्र, समूह का प्रस्ताव, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, बैंकों का ऋण बेबाकी प्रमाण पत्र का दस्तावेज संलग्न करें।

विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय जनपद पंचायत नारायणगंज एवं कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला मण्डला से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी है।

Related posts

केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की बैठक 10 दिसंबर को होगी

Reva India News

हाईवे पर पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट बाँटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश मंडला पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान तेज

Reva India News

पंचचौकी महाआरती में कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सहभागिता

Reva India News

Leave a Comment