Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शहर के विकास को लेकर योजना भवन में हुई अहम चर्चा मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते रहे मौजूद बैठक में आए महत्वपूर्ण सुझाव, मंत्री एवं सांसद ने की रोजगार मेले में युवाओं से अधिक भागीदारी की अपील

मंडला, 17 जनवरी 2026

मंडला शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योजना भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समाजसेवियों, संस्थाओं और पत्रकारों के समक्ष अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, श्री विनय मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

चर्चा के दौरान शहर में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कलेक्टर भवन के लिए जगह, जनहितकारी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ हर वर्ग तक पहुँचना चाहिए, इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर युवाओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लें और अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य की राह आसान बनाएं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में समाजसेवी, विभिन्न संगठन प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण भी उपस्थित रहे। सभी ने शहर विकास और युवाओं के रोजगार से संबंधित पहल का स्वागत करते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related posts

प्रमुख सचिव राजस्व ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा

Reva India News

सीड बॉल से पड़ती भूमि में हरियाली घुघरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री तपन धारगा हुए शामिल

Reva India News

झंकार भवन में आयोजित किया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

Reva India News

Leave a Comment