Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अंतर्गत ग्राम सलैया में विशेष ग्रामसभा आयोजित

मंडला, 18 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत ग्राम सलैया में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर मौके पर समाधान करना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाना रहा।

ग्रामसभा में ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, बिजली, पीएम आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार एवं राजस्व संबंधी विभिन्न मुद्दे रखे गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार अभियान को जनहितकारी बनाते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना लाभ से वंचित न रहे और जिन कार्यों में तकनीकी या विभागीय प्रक्रिया आवश्यक है उन्हें समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। ग्रामसभा में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन, सचिव, पटवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए  

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की 26 जनवरी की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

माहिष्मती घाट पर योग अभ्यास सत्र के साथ गमलों में रोपे गए औषधीय पौधे विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजन 21 जून तक चलेगा योग कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment