Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित

मंडला, 18 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में मंडला जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यातायात नियमों, हेलमेट उपयोग, नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्राम लपती (थाना बिछिया क्षेत्र) में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उपनिरीक्षक प्रवीण मालवीय एवं स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों को दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। ग्राम सुनहेरा (चौकी पिंडरई क्षेत्र) महावीर चौक रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं महिला अपराधों के प्रति जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास, कटरा थाना कोतवाली द्वारा यहाँ छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।

नैनपुर के ग्राम पंचायत निवारी में हेलमेट एवं नशा विरोधी अभियान तथा लोकल फॉर वोकल विषय पर आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम चाबी एवं ग्राम खैरी माल (चौकी चाबी, थाना मोहगांव) के ग्रामवासियों को यातायात नियमों का पालन, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, सभी प्रकार के नशे से मुक्त रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में 1100 से अधिक वर-वधु गृहस्थ जीवन में किए प्रवेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दंपत्तियों को सुखद व उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बना रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1552.38 करोड़ रूपए की राशि अंतरित सामाजिक सुरक्षा पेंशन व उज्जवला के हितग्राहियों को भी किया लाभान्वित

Reva India News

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे

Reva India News

जागरूकता अभियान का कार्यक्रम महाराजपुर में संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment