Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में दिव्यांग महिला को मिला संबल चेतराम को प्रदाय की गई ट्राई साइकिल

मंडला, 20 जनवरी 2026

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम बबेहा फुलसागर निवासी श्री चेतराम कुड़ापे द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती मनमतिया बाई की दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में हो रही परेशानी को लेकर निवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि उनकी पत्नी अस्थि दिव्यांगता से प्रभावित हैं तथा उनके पास इसका स्थाई दिव्यांग प्रमाण पत्र भी उपलब्ध है।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदन की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन का विधिवत परीक्षण किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि श्रीमती मनमतिया बाई अस्थि बाधित स्थाई दिव्यांग हैं एवं उन्हें दैनिक आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

प्रकरण की पुष्टि होने पर तत्काल पहल करते हुए आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया और दिव्यांग महिला की सुविधा हेतु उनके पति श्री चेतराम को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ट्राई साइकिल का वितरण सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांग पुनर्वास के माध्यम से किया गया, जिससे दिव्यांग महिला को आने-जाने में सहायता मिल सके।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह के साथ उप संचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मनोज भास्कर तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े उपस्थित रहे।

Related posts

दीनदयाल रसोई के लिए जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एफएलएन मेला में स्कूली बच्चों के मॉडलों का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment