Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माइक्रोबीट प्रणाली: पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान

मंडला, 20 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में लागू माइक्रोबीट सिस्टम के अंतर्गत लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी क्षेत्रों में यातायात नियम, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चौकी मनेरी अंतर्गत माइक्रोबीट अधिकारी आरक्षक श्री आनंद कोरी के द्वारा ग्राम डाला में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों एवं राहगीरों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, सीमित गति से वाहन चलाने, नशे से दूरी अभियान, ऑपरेशन क्लीन स्वीप, मानस हेल्पलाइन 1933 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

चौकी मनेरी के ग्राम पौनिया में श्री सउनि साधु सिंह धुर्वे द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

थाना मोहगांव क्षेत्रांतर्गत मोहगांव माल के साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणजनों को अवैध शराब एवं नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

थाना टिकरिया क्षेत्रांतर्गत आरक्षक श्री प्रशांत बघेल द्वारा “मेरा गाँव-मेरी बीट” अभियान के तहत ग्राम कुम्हा में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को हेलमेट पहनने के महत्व, नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव के उपायों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का हुआ मंडला आगमन

Reva India News

जन्मजात मोतियाबिंद की सर्जरी हेतु 11 बच्चे चिन्हित  

Reva India News

सहायक कलेक्टर आकिप खान ने अंजनिया में आरोग्यम मंडला शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment