Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल व्यवस्था एवं सीवरेज परियोजना का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

मंडला, 20 जनवरी 2026

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद मंडला में रविवार को मुख्य अभियंता एमपीयूडीसी, भोपाल श्री शैलेन्द्र शुक्ला द्वारा निकाय की पेयजल व्यवस्था एवं सीवरेज परियोजना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने सर्वप्रथम इंटकवेल एवं जल छानन संयंत्र गृह पहुंचकर जल ट्रीटमेंट प्लांट की समस्त यूनिटों का अवलोकन किया। इस दौरान उनकी तकनीकी टीम द्वारा रॉ वॉटर एवं क्लीयर वॉटर की गुणवत्ता का परीक्षण भी मौके पर किया गया।

इसके पश्चात मुख्य अभियंता द्वारा वार्ड क्रमांक 11 स्वामी सीताराम वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 12 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में नागरिकों से चर्चा कर नगरपालिका द्वारा प्रदाय की जा रही पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जांच में निकाय द्वारा प्रदाय पेयजल आपूर्ति को गुणवत्तापूर्ण पाया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने प्लांट संचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संसाधनों एवं मशीनरी उपकरणों के समुचित सुधार एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्लांट के नियमित एवं प्रभावी संचालन के लिए केमिस्ट की नियुक्ति के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के समय एमपीयूडीसी के पीएम श्री गोपाल गुप्ता, डीपीएम श्री अभय जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, उपयंत्री सुश्री रूखसार अली सहित समस्त तकनीकी अमला उपस्थित रहा।

Related posts

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment