Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम जारी

मंडला, 22 जनवरी 2026

एससी-एसटी कल्याण संबंधी समिति, लोकसभा के अध्यक्ष एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 23 जनवरी को मंडला जिले में प्रवास निर्धारित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री कुलस्ते 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत इंद्री पहुंचेंगे, जहां वे सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3 बजे इंद्री से ग्राम पंचायत भीमडोंगरी के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 3:30 बजे ग्राम भीमडोंगरी में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद सांसद श्री कुलस्ते शाम 4 बजे ग्राम पंचायत भीमडोंगरी से ग्राम पंचायत मेढ़ा के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे ग्राम पंचायत मेढ़ा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे।

तत्पश्चात वे शाम 5 बजे ग्राम पंचायत मेढ़ा से ग्राम जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा शाम 7 बजे ग्राम जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 24 जनवरी को सांसद श्री कुलस्ते स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Related posts

उच्च शिक्षा का सपना साकार कर रही आवास सहायता योजना, मंडला की वर्षा कुलस्ते बनीं सफलता की मिसाल

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 14 सितम्बर 2021

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने की निर्माण/विभागीय कार्यों की समीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment