Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का 25 एवं 26 जनवरी को मंडला दौरा

मंडला, 24 जनवरी 2026

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का 25 जनवरी को मंडला आगमन होगा। 25 जनवरी को प्रातः 11ः30 बजे जिला अनूपपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा शाम 4ः30 बजे सर्किट हाउस मंडला पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री शाम 5 बजे बस स्टैण्ड के नामकरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा शाम 7 बजे माहिष्मती घाट में आयोजित निर्झणी महोत्सव में शामिल होंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल 26 जनवरी को प्रातः 8ः50 बजे सर्किट हाउस से पुलिस के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 8ः58 बजे पुलिस लाईन मंडला पहुंचेंगे एवं प्रातः 9 बजे गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन करेंगे और मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे, साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे दोपहर 2 बजे मंडला से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कतिपय समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल द्वारा एक खबर प्रकाशित की गयी हैं जिसमें जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदक अरविंद यादव पिता टिक्कू यादव द्वारा चौकी प्रभारी अंजनिया द्वारा पैसे की डिमांड एवं जेल कर्मियो द्वारा जेल में मारपीट किये जाने के संबंध में दिये गये शिकायत का उल्लेख किया गया हैं। शिकायत एवं मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तथ्यों की जांच राजपत्रित अधिकारी से करवाई गयी।

Reva India News

जिला प्रबंधक लोकसेवा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित  

Reva India News

सेक्सुअल हैरेसमेंट प्रीवेंशन वीक के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment