Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऊर्जा से उजाला वृक्षों से जीवन अंतर्गत मंत्री श्रीमती उइके ने किया पौधरोपण चुटका पुर्नवास कॉलोनी परिसर में सांसद श्री कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम एवं कलेक्टर श्री मिश्रा ने भी रोपे पौधे

मंडला, 24 जनवरी 2026

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना, एनपीसीआईएल द्वारा चुटका पुर्नवास एवं पुनर्स्थापन कॉलोनी गौंझी रैयत के परिसर में ऊर्जा से उजाला, वृक्षों से जीवन अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम तथा एनपीसीआईएल के अधिकारियों ने परिसर में पौधा लगाया।

????????????????????????????????????

कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। विदित हो कि परमाणु विद्युत परियोजना की स्थापना के कारण विस्थापित हुए परिवारों को ग्राम गौंझी रैयत में नवीन परिसर में पुर्नवास कराया गया है। परिसर में कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने अधिकारियों से विस्थापित परिवारों के आवास, सामुदायिक भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, हाट-बाजार तथा नलजल की पाईपलाईन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मुख्य मार्ग पर मोड़ के पहले साईनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

????????????????????????????????????

Related posts

भारत विकास परिषद जिला शाखा मण्डला की आयोजित हुई बैठक

Reva India News

सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 जनवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment