Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में 25 जनवरी को होगा निर्झरणी महोत्सव माहिष्मती घाट पर जनजातीय नृत्य, गुरु दक्षिणा लीला व भक्ति संगीत की रहेगी रंगारंग प्रस्तुति

मंडला, 24 जनवरी 2026

जीवनदायिनी माँ नर्मदा के प्रति श्रद्धा और संस्कृति को समर्पित ’’निर्झरणी महोत्सव” का आयोजन 25 जनवरी को सायं 6ः30 बजे से माहिष्मती घाट, मंडला में किया जाएगा। यह महोत्सव नर्मदा के प्रति आस्था के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें जिलेवासियों को लोक-संस्कृति एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

महोत्सव के अंतर्गत जनजातीय नृत्य प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही “गुरु दक्षिणा” विषय पर लीला नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी, जिसका पुनर्संयोजन आशीष पटेल, सिवनी द्वारा किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भक्ति संगीत की प्रस्तुति मुकुल सोनी एवं साथी, रीवा द्वारा दी जाएगी।

यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन, मंडला का सहयोग रहेगा।आयोजकों ने जिले के समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Related posts

योजना भवन में दिया गया सीएम हेल्पलाईन से संबंधित प्रशिक्षण

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी  

Reva India News

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment