Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी शासकीय सेवक एवं उनके परिवार के सदस्यों को कराएं कोविड वैक्सीनेशन

मण्डला 25 मई 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा है कि जिले के समस्त कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों (18$) का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाना है, ताकि जिले में बढ़ रहे संक्रमित/सस्पेक्टेड मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा सके। अपर कलेक्टर ने कहा है कि अपने परिवार के सदस्यों, अधीनस्थ कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन कराये जाने के लिए कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर तथा समझाइश देते हुये वैक्सीनेशन कार्य को सफल बनाएंे तथा जानकारी इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

ग्राम जंतीपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रगति का पारस शिक्षा है, जिससे समाज आगे बढ़ेगा – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जननायकों के सर्वस्व बलिदान से हम सीख लें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Reva India News

28 आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 1229 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

Leave a Comment