Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन पूर्णतः तैयार, विद्यार्थियों को वैकल्पिक भवन में किया गया स्थानांतरित विभागीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायज़ा

मंडला, 29 जनवरी 2026

केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यालयीन आदेश के अंतर्गत नैनपुर में केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार उक्त स्वीकृति के अनुपालन में जिस भवन में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की अनुमति प्राप्त हुई है, उस भवन को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है। केंद्रीय विद्यालय के संचालन को सुचारु रूप से प्रारंभ करने की दिशा में उक्त भवन में पूर्व से संचालित विद्यालय के विद्यार्थियों को पुराने कन्या शाला भवन में स्थानांतरित किया गया है। इस भवन का जीर्णोद्धार कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं उपर्युक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया गया है। इस क्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी नैनपुर श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनपुर द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय भवन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया, शिक्षकों से चर्चा की तथा कक्षाओं, फर्नीचर, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सभी आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हों तथा शिक्षण व्यवस्था पूर्णतः सुचारु, सुरक्षित एवं मानक अनुरूप बनी रहे। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि केंद्रीय विद्यालय नैनपुर का संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।

Related posts

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी  

Reva India News

क्या सुर्खियां बटोरने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले?

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment