Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण सतर्कता और संवेदनशीलता से कराएं परीक्षा- कलेक्टर डाईट में केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 29 जनवरी 2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) के सभाकक्ष में जिले के 90 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन में केन्द्राध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की घड़ी जितनी महत्वपूर्ण विद्यार्थियों के लिए होती है, उतनी ही जिम्मेदारी प्रशासन की भी होती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्व की तैयारियों, परीक्षा के दौरान की व्यवस्थाओं तथा परीक्षा उपरांत किए जाने वाले कार्यों की सभी बारीकियों को भली-भांति समझ लें, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने केन्द्राध्यक्षों को टीम वर्क के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दें, जिससे वे तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकें। साथ ही, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एपीसी श्री मुकेश पांडे, क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री शैलेष यादव, केन्द्राध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन के आदेश जारी किए

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान: न्यून प्रगति पर सहायक संचालक मत्स्य विभाग को एससीएन जारी

Reva India News

Leave a Comment